सोरांव: मऊ आइमा इलाके के गदाई पुर गांव समीप रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान अजय कुमार जयसवाल के रूप में हुई, जांच में जुटी पुलिस
मऊ आइमा थाना क्षेत्र के गदाईपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिले एक शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त रसूलपुर सेमरी चौराहा निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जो बोल और सुन नहीं सकते थे। उनका शव 15 अगस्त को सुबह 10 बजे रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला था। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।