संविधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
हरदोई। आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी हरदोई श्री सुबोध गौतम ने पुलिस कार्यालय हरदोई में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Nov 26, 2026