संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई गई संविधान की प्रस्तावना की शपथ, जिलाधिकारी ने संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान
हरदोई। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया तथा संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों के पालन की शपथ ली।
इस अवसर पर संविधान दिवस मनाने एवं संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में आत्मसात करें। साथ ही अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
Bilgram, Hardoi | Nov 26, 2026