कौशाम्बी के मुगौरे का स्वाद दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेरेगा जलवा, मिलेगा राष्ट्रीय मंच
कौशाम्बी के पारंपरिक व्यंजन मुगौरे को एक जिला-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जगह मिली है। 13 से 27 नवंबर तक आयोजित मेले में जिले के सौरभ गुप्ता लाइव श्रेणी में मुगौरे का प्रदर्शन करेंगे।
लाइव श्रेणी में प्रदेश के कुल 15 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। मेले में देश-विदेश से करीब 25 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इससे कौशाम्बी के मुगौरे को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय कारोबारियों के व्यवसाय विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
#Kaushambi #Mugora #ODOP #BharatMandapam #InternationalTradeFair UPNews TodayIndiaPlus