नईसराय: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा चपरासी, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
नई सराय के पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार की दोपहर दो बजे जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, स्कूल में कार्यरत चपरासी मनमोहन सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। इसकी जानकारी जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लगी तो वह एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए और प्रभारी प्राचार्य को शिकायत की। इसके बाद चपरासी भी बाहर आ गया और लोगों की वीडियो बनाने से रोकने लगा।