नई सराय कस्बे में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ा है। हालांकि, जुआरियों के पास से अधिक राशि बरामद नहीं हुई है। थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली कि, जैन मंदिर के पीछे स्थित बगिया में कुछ लोग हार जीत का दांव लगा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी जुआरियों को पकड़ लिया।