क्षेत्र की सुख समृद्धि और रबी फसल के बेहतर उत्पादन को लेकर दहला गांव के लोगों ने चुनरी यात्रा निकाली चुनरी यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे नई सराय से होकर निकली जहां लोगों ने चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया। चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि, वह महिदपुर, कड़ेसरा, नई सराय, म्याना, भदौरा होते हुए गुना जिला स्थित निहाल देवी मंदिर पहुंचेंगे ।