नईसराय: नई सराय क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने फिर बदली करवट, किसानों की चिंता बढ़ी
नई सराय क्षेत्र में बीते तीन दिनों से मौसम बदलने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार शाम 6 बजे आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल लिया और तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। खेतों में फसल। पककर कटने को तैयार खड़ी है। ज्यादातर फसल की कटाई एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। ऐसे में मौसम का बार बार बदलना किसानों को चिंता में डाल रहा है