नईसराय: पांच साल से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने पकड़ा, ज़िला न्यायालय और हाईकोर्ट से था वांछित
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के निर्देशन और चंदेरी एसडीओपी महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत नई सराय थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर और उनकी टीम को मंगलवार की सुबह 9 बजे लंबे समय से वांक्षित वारंटी को पकड़ने बड़ी सफलता हासिल हुई है।