*रिफॉर्म उत्सव में बनी "सबकी योजना सबका विकास" की रणनीति*
*गांधी जयंती के अवसर पर जिलेभर के पंचायतों में आयोजित विशेष ग्रामसभाओं में स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के पहचान के साथ नशे से दूर रहने और स्वच्छता में सहभागिता का लिया गया संकल्प*
सिवान: 02 अक्टूबर 2026
जिले के सभी पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर रिफॉर्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं की पहचान की गई। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के तहत सबकी योजना, सबका विकास लक्ष्य के साथ इन ग्रामसभाओं में नशे से दूरी और स्वच्छता में सहभागिता का संकल्प भी लिया गया।
*सिवान सदर प्रखंड के चंदौर पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक श्री सर्वदानंद बरनवाल भी शामिल हुये।* श्री बरनवाल क्षेत्र भ्रमण के बाद परिसदन सिवान में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उक्त संबंध में अद्यतन जानकारी भी प्राप्त किया।
बैठक में श्री सुजीत कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सदर, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता महाराजगंज, भू अर्जन पदाधिकारी सिवान, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सिवान सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
गांधी जयंती पर शुक्रवार को सिवान जिले के विविध पंचायतों में आयोजित रिफॉर्म उत्सव में आम जनता ने भी सहभागिता निभाई। विशेष ग्राम संभाओं में स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर विचार मंथन के साथ सबकी योजना सबका विकास संकल्पना के लिए रणनीति तैयार की गई। इस विचार मंथन में स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाया और अपनी समस्याओं और चुनौतियों को खुलकर रखा। साथ ही सभी विभागों के साथ समन्वय की बात पर भी फोकस रहा।
रिफॉर्म उत्सव में नशा मुक्ति अभियान के तहत पंचायत स्तर पर निरंतर सहभागिता निभाने का संकल्प भी लिया गया।
विशेष ग्रामसभाओं में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण और सरकारी कर्मियों ने नशे के दुष्प्रभाव को संजीदगी से समझने और उससे दूर रहने का संकल्प भी लिया। साथ ही विशेष ग्रामसभाओं में यह भी सहमति बनी कि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास संचालित किए जाते रहेंगे साथ ही, इन विशेष ग्राम सभाओं में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली 2026 पर भी चर्चा हुई। कचरे के स्रोत पर चार तरह से अलग वर्गीकरण का तरीका भी सिखाया गया।
गांव में स्वच्छता के प्रसार में सहभागिता निभाने का संकल्प भी रिफॉर्म उत्सव में लिया गया।
इस अवसर पर संबंधित प्रखंड/पंचायतों के पदाधिकारीगण, कर्मीगण, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं आमलोगो ने बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित किया ।
प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
सिवान।
#MinistryOfRuralDevelopment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
#सिवान
#ReformUtsav
Rural Development Department, Government of Bihar
31 views | Siwan, Bihar | Oct 2, 2026