Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बसाड़-चनियाखेड़ी रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार अस्पताल में भर्ती प्रतापगढ़ जिले के बसाड़-चनियाखेड़ी मार्ग पर बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में साकरिया निवासी मुकेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को खाई से बाहर निकाला और मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक के नियंत्रण खोने से हुआ। #PratapgarhNews #RajasthanNews #RoadAccident #BikeAccident #BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 17, 2026

MORE NEWS

बांसवाड़ा के बी.एड. छात्र की करंट से मौत, 25 केवी लाइन की चपेट में आने के 7 दिन बाद तोड़ा दम

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र के एक बी.एड. छात्र की श्रीगंगानगर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मौत हो गई। 22 वर्षीय देवेश कुमार 7 दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा, लेकिन आखिरकार दम तोड़ दिया। 17 जून को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर खड़े इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ने के दौरान देवेश 25 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे पहले श्रीगंगानगर, फिर बीकानेर और बाद में उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। देवेश बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के खेरड़ा गांव का निवासी था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

#BanswaraNews #Banswara #Kushalgarh #StudentDeath #RailwayAccident

बांसवाड़ा के बी.एड. छात्र की करंट से मौत, 25 केवी लाइन की चपेट में आने के 7 दिन बाद तोड़ा दम बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र के एक बी.एड. छात्र की श्रीगंगानगर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मौत हो गई। 22 वर्षीय देवेश कुमार 7 दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा, लेकिन आखिरकार दम तोड़ दिया। 17 जून को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर खड़े इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ने के दौरान देवेश 25 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे पहले श्रीगंगानगर, फिर बीकानेर और बाद में उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। देवेश बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के खेरड़ा गांव का निवासी था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। #BanswaraNews #Banswara #Kushalgarh #StudentDeath #RailwayAccident

Dungarpur, Dungarpur | Jun 24, 2026

आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च

बांसवाड़ा। आगामी मोहर्रम के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलक्टर ने दो टूक कहा कि बांसवाड़ा का आपसी भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। एसपी सुधीर जोशी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल सख्त कार्रवाई करेगी। सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस ने पाल मस्जिद से कंट्रोल रूम तक फ्लैग मार्च निकाला। बैठक में जुलूस मार्गों पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी शांतिपूर्ण त्योहार का भरोसा दिलाया।

#Banswara #Muharram2026 #PeaceCommitteeMeeting #LawAndOrder

आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च बांसवाड़ा। आगामी मोहर्रम के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलक्टर ने दो टूक कहा कि बांसवाड़ा का आपसी भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। एसपी सुधीर जोशी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल सख्त कार्रवाई करेगी। सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस ने पाल मस्जिद से कंट्रोल रूम तक फ्लैग मार्च निकाला। बैठक में जुलूस मार्गों पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी शांतिपूर्ण त्योहार का भरोसा दिलाया। #Banswara #Muharram2026 #PeaceCommitteeMeeting #LawAndOrder

Dungarpur, Dungarpur | Jun 24, 2026

पी.एम. गोल्ड के प्रोपराइटर पर 5 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बांसवाड़ा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में पी.एम. गोल्ड के प्रोपराइटर संदीप जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। बाहुबली कॉलोनी निवासी कैलाशचंद्र मूंदड़ा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बच्चों की शादी के लिए शुद्ध सोने के सिक्के खरीदने हेतु फर्म में 5 लाख रुपए जमा कराए थे। भुगतान के बाद भी 1 साल से अधिक समय बीतने पर न तो सिक्के मिले और न ही पैसे लौटाए गए।  कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक लेन-देन, रसीदें और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

#BanswaraNews
#GoldFraudCase
#PMGold
#SandeepJain
#KotwaliPolice

पी.एम. गोल्ड के प्रोपराइटर पर 5 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज बांसवाड़ा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में पी.एम. गोल्ड के प्रोपराइटर संदीप जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। बाहुबली कॉलोनी निवासी कैलाशचंद्र मूंदड़ा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बच्चों की शादी के लिए शुद्ध सोने के सिक्के खरीदने हेतु फर्म में 5 लाख रुपए जमा कराए थे। भुगतान के बाद भी 1 साल से अधिक समय बीतने पर न तो सिक्के मिले और न ही पैसे लौटाए गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक लेन-देन, रसीदें और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। #BanswaraNews #GoldFraudCase #PMGold #SandeepJain #KotwaliPolice

Dungarpur, Dungarpur | Jun 24, 2026

खेत में खेलते मासूम पर गिरी ट्रैक्टर की कल्टीवेटर, 4 साल के भावेश की दर्दनाक मौत

बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खोरा पाड़ा फेपर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में खेल रहे 4 साल के मासूम भावेश की ट्रैक्टर की भारी लोहे की कल्टीवेटर के नीचे दबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भावेश अपने साथियों के साथ खेत में खड़े ट्रैक्टर के पास खेल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी कल्टीवेटर अचानक खुलकर बच्चे के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि साथ खेल रहे बच्चे डरकर मौके से भाग गए।
परिजन गंभीर रूप से घायल भावेश को तुरंत छोटी सरवन सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। यह हादसा खेतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है।

#BreakingNews #Accident #TractorAccident #ChildDeath #RajasthanNews

खेत में खेलते मासूम पर गिरी ट्रैक्टर की कल्टीवेटर, 4 साल के भावेश की दर्दनाक मौत बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खोरा पाड़ा फेपर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में खेल रहे 4 साल के मासूम भावेश की ट्रैक्टर की भारी लोहे की कल्टीवेटर के नीचे दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भावेश अपने साथियों के साथ खेत में खड़े ट्रैक्टर के पास खेल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी कल्टीवेटर अचानक खुलकर बच्चे के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि साथ खेल रहे बच्चे डरकर मौके से भाग गए। परिजन गंभीर रूप से घायल भावेश को तुरंत छोटी सरवन सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। यह हादसा खेतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है। #BreakingNews #Accident #TractorAccident #ChildDeath #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 24, 2026

सेवा समाप्ति के विरोध में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, सेवा विस्तार और बकाया मानदेय की मांग

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्स ग्रेड-II और जीएनएम कर्मियों ने अपनी सेवाएं अचानक समाप्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र होकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। कर्मचारियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में 242 स्वीकृत पदों में से अब तक केवल 138 अभ्यर्थियों ने ही जॉइन किया है और 100 से अधिक पद अभी भी रिक्त हैं। ऐसे में अनुभवी नर्सिंग कर्मियों को हटाना उचित नहीं है। कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर समायोजन कर सेवा निरंतरता बनाए रखने की मांग की है। साथ ही मई और जून 2026 का बकाया मानदेय जल्द जारी करने की मांग

सेवा समाप्ति के विरोध में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, सेवा विस्तार और बकाया मानदेय की मांग डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्स ग्रेड-II और जीएनएम कर्मियों ने अपनी सेवाएं अचानक समाप्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र होकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। कर्मचारियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में 242 स्वीकृत पदों में से अब तक केवल 138 अभ्यर्थियों ने ही जॉइन किया है और 100 से अधिक पद अभी भी रिक्त हैं। ऐसे में अनुभवी नर्सिंग कर्मियों को हटाना उचित नहीं है। कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर समायोजन कर सेवा निरंतरता बनाए रखने की मांग की है। साथ ही मई और जून 2026 का बकाया मानदेय जल्द जारी करने की मांग

Dungarpur, Dungarpur | Jun 23, 2026