सोरांव: मऊआइमा इलाके के हरिसेनगंज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर निकाली गई रैली
मऊआइमा इलाके हरिसेनगंज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से बचाना और पोषण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। सीडीपीओ मंजू आदित्य ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे, इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है।