पीरो: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के हंगामे से मची अफरा-तफरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एक बार फिर अस्पताल से गायब
Piro, Bhojpur | Aug 18, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में बाहरी दवा और जांच लिखने के आरोप को लेकर मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब जमकर हंगामा हुआ। इलाज कराने पहुंचे सेमरांव गांव निवासी सरोज कुमार ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कमलेश कुमार सिन्हा पर बदसलूकी और परिचित मरीजों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। मरीज का कहना है कि वह काफी देर से लाइन में खड़े थे।