रंगरा चौक: धोबनिया जमींदारी बांध में 20 फीट का कटाव, 14 नंबर सड़क पर मंडराया बाढ़ का खतरा
रंगरा गांव के समीप कालबालिया धार में गंगा के तेज दबाव से धोबनिया जमींदारी बांध में करीब 20 फीट का बड़ा कटाव हो गया। कटाव के बाद पानी तेजी से खेतों में फैलते हुए पीडब्ल्यूडी की 14 नंबर सड़क के किनारे तक पहुंच गया, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते ही पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र, डीएम अलंकृता पांडेय, एसडीएम के. परीक्षित, डीसीए