सोरांव: मऊआइमा इलाके में ब्लॉक बाजार समीप स्थित अस्पताल में किशोरी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक बाजार समीप स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान फिजा बानो पुत्री जावेद अहमद, निवासी परसा का पूरा बीबीपुर उग्रसेनपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया।