नाथनगर: कंझिया बाइपास पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, दूध बिक्री केंद्र जा रहा था
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया बाइपास के समीप गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कंटेनर चालक ने गाड़ी रोककर घायल को एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल पहुंचाया।