नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ बालोद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने 27 अक्टूबर को तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास दबिश देकर नवीन चावला, आशीष निर्मलकर और किशन बहादुर उर्फ नेपाली के कब्जे से प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 की 1500 टैबलेट बरामद कीं। पुलिस के अनुसार, नशीली गोलियां ओडिशा के भुवनेश्वर से लाई जा रही थीं। कार्रवाई में 15 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 7 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। मामले में थाना बालोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
#criminal #drug #crime #trending #viral