अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम सिकौसा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डमी ग्राहक भेजकर अवैध शराब बिक्री की पुष्टि की, जिसके बाद आरोपी के मकान पर दबिश दी गई। तलाशी में 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,400 रुपये तथा बिक्री की नगदी 300 रुपये जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी परमांनद डहरे (52 वर्ष), निवासी सिकौसा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 373/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में की गई।
#police #crime #smuggler #breakingnews #viral