जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघोला में एक भालू के सूने मकान में घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पटेली और मंगलतराई सर्किल के वनकर्मी भालू को बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भालू ने डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू पर हमला कर दिया। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। आरोप है कि वन विभाग की टीम बिना सुरक्षा किट के रेस्क्यू करने पहुंची थी। इधर, भालू ने मकान के अंदर जमीन खोदने के साथ सामान को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने मकान मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
#animals #attack #wildanimals #breakingnews #viral