कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, युवक गिरफ्तार
बालोद। बालोद पुलिस की ANTF टीम ने नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी टाटा हेक्सा कार से करीब 6.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक देशी पिस्टल बरामद की है। मामले में दल्लीराजहरा के रेलवे कॉलोनी निवासी लीनेश बंसोड़ उर्फ बाबू (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हेरोइन, पिस्टल, मोबाइल और कार समेत कुल 11 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ख) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#police #criminal #crime #trending #viralreels
Dondi Luhara, Balod | Nov 17, 2026