ग्राम हिर्री में जल संरक्षण एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ग्रामीणों को जल संचयन का महत्व बताकर जल स्रोतों की साफ-सफाई कर दिलाई नशामुक्ति की शपथ
========================
जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम हिर्री में जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे एवं परामर्शदाता श्रीमती स्वाती सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित थी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण एवं जल संचयन के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से जल स्रोतों की साफ-सफाई करवाई गई तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही दस्तावेजीकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh