मोबाइल मेडिकल यूनिट ने छिंदवाड़ा में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
ECHS की मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 62 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं आश्रितों को मिली चिकित्सा सुविधा
===========================
ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू, स्टेशन कमांडर एवं कर्नल बिजेंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस के मार्गदर्शन में ECHS पॉलीक्लिनिक टाइप ‘ई’, जबलपुर की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) द्वारा 17 एवं 18 नवंबर 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा का दौरा किया गया। इस दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक डॉ. शिवम् खेत्रपाल एवं तीन मेडिकल अटेंडेंट शामिल थे।
पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा-मोबाइल मेडिकल यूनिट के भ्रमण का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को उनके गृह जिले में ही ECHS के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 62 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट की पहल से मिलेगी सुविधा - ECHS की मोबाइल मेडिकल यूनिट की यह पहल छिंदवाड़ा जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से उन्हें चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अन्य स्थानों तक जाने की आवश्यकता में सुविधा मिलेगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर 2026 को जबलपुर के लिए प्रस्थान किया गया।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh