नवीन जिंदल फाउंडेशन ने खिलाड़ियों को वितरित की क्रिकेट और वॉलीबॉल किट
रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी के नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गाँव इस्माईलपुर में क्रिकेट किट तथा गाँव छारी में वॉलीबॉल किट वितरित की गई।
इस अवसर पर हैप्पी खेड़ी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रादौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने सांसद श्री नवीन जिंदल जी और नवीन जिंदल फाउंडेशन का खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सोनी जी, सांसद प्रतिनिधि, सुरेंद्र टोपरा, हरबंस सैनी, पवन सरपंच, राजिंदर सरपंच और संजू छारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने नवीन जिंदल फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से गाँव के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।