प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सान्या ने नृत्य में मारी बाजी
यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: डीएवी गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने नृत्य, समूह नृत्य, भाषण, काव्यपाठ, प्रश्नोत्तरी, गायन, वादन और पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर, कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीता द्विवेदी और डॉ. गुरशरण कौर ने सम्मानित किया।
नृत्य प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की सान्या ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष जनसंचार विभाग की कशिश ने द्वितीय तथा बीए मनोविज्ञान ऑनर्स की समृद्धि और बीसीए की नैंसी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। शगुन, गुरप्रीत और प्रिशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समूह नृत्य में सिमरन व दिव्या की टीम प्रथम, मन्नत व सान्या की टीम द्वितीय और लावण्य टीम तृतीय स्थान पर रही।
काव्यपाठ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की स्वास्तिका ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की इंदू और बीए प्रथम वर्ष की जसलीन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की वृंदा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंशिका, तान्या और अमृतकौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की मनस्वी त्यागी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की खुशी वत्स द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की याहना तृतीय स्थान पर रही। स्नेह, हिमांशी और परिधि को सांत्वना पुरस्कार मिला।
गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की नैंसी ने प्रथम, बीए अंतिम वर्ष की मेघांशु ने द्वितीय तथा बीए अंतिम वर्ष की स्वास्तिका और मनोविज्ञान ऑनर्स की नरगिस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। बबीता, लवीना और आरती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
वादन प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की मेघांशु प्रथम, स्वास्तिका द्वितीय और एमकॉम प्रथम वर्ष की इशिता तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनस्वी, ज्योति और ख्वाइश की टीम ने प्रथम, माही, महक और छवि की टीम ने द्वितीय तथा हंसिका, कनिका कांबोज व दिव्या और अनुशा, अस्मिता व अर्शप्रीत की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की खुशबू ने प्रथम, दीक्षा चौधरी ने द्वितीय और मनोविज्ञान ऑनर्स की कुंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वंशिका और आयुषी ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।