यमुनानगर, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो- सरस्वती शिक्षण संस्थान, सरस्वती नगर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, वही थाना छप्पर प्रभारी अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती पब्लिक स्कूल एवं जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के डायरेक्टर जयपाल गोहरी ने अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर जयपाल गोहरी ने मुख्य अतिथि नवीन आहूजा और थाना छप्पर प्रभारी अजय कुमार को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों के शानदार मार्च पास्ट से हुई। बैंड की धुन पर विद्यार्थियों ने अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने विभिन्न पदों के लिए चयनित विद्यार्थियों को सैश पहनाकर उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर मिलने वाली जिम्मेदारियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को अपने पद का उपयोग केवल सम्मान के लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए करना चाहिए।
सरस्वती पब्लिक स्कूल में तनिष को हेड बॉय और भावना को हेड गर्ल, निखिल व पलक को डिप्टी हेड बॉय व डिप्टी हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। केशव व परवीन को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा आदित्य व नेहा को स्पोट्र्स वाइस कैप्टन बनाया गया। मयंक व मिष्ठी को कम्युनिकेशन क्लब, रिदम व शगुन को फस्र्ट एड क्लब, अरमान व भूमिका को अनुशासन इंचार्ज तथा जश्न दहिया व अक्षिता को काउंसलिंग कैप्टन की जिम्मेदारी मिली। हाउस कैप्टन में समृद्ध, अर्व भार्गव व समृद्ध रहे। फ्लैग की जिम्मेदारी ईशप्रीत, हार्दिक, हर्षित राणा, वाणी, ईस्व व तन्मय को दी गई। स्कूल परफेक्ट स्टूडेंट दीया अग्रवाल रही। वहीं जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनकीरत व राशि को हेड बॉय-हेड गर्ल तथा हरबिंद व रमनप्रीत को डिप्टी हेड बॉय-डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया। आशु पाल व दीक्षा स्पोट्र्स कैप्टन और साहिब दीप व रितिका स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन रहे। विभिन्न क्लबों और अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियां भी विद्यार्थियों को सौंपी गईं। हाउस कैप्टन में वंशिका, पुनीत सैनी, कनिका व रितेश रहे। फ्लैग की जिम्मेदारी वंशिका, कुणाल, चनप्रीत व आदित्य को मिली। स्कूल परफेक्ट स्टूडेंट हेमा रही।
इस अवसर पर चेयरपर्सन वीना रानी, प्रिंसिपल ज्योति गोहरी, वाइस प्रिंसिपल गिन्नी गोहरी, मोनिका चावला, शालिनी शर्मा, पूजा सैनी, पूजा रानी, ट्विंकल, रक्षा भाटिया, डीपी धर्मबीर, जसबीर, राहुल शर्मा, प्राची, रितिका, सोनिया अत्री, मोहित लालर, एनसीसी कोच सिकंदर सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।