Public App Logo
Profile Picture

Rashtriya Kadam News

@rashtriyakadamnews
147Followers
0Following
एंटी नारकोटिक्स सेल की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।  टीम ने करीब 60 लाख कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। 
                   यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।  इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत  केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता जांच कर रही है। 
            डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली कि यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क के पास एक युवक नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत, रवि दत्त, सोनू व आशीष की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व्यासपुर नायब तहसीलदार रविंदर को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से करीब 60 लाख रूपये कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान पानीपत के जलालपुर निवासी दानिश पुत्र दिलशाद के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।  आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
              डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पानीपत से बस में नशीले पदार्थ लेकर आया था और बस स्टैंड पर उतरकर यमुनानगर में किसी को इस हीरोइन (स्मैक) की डिलीवरी देने की फिराक में खड़ा हुआ था। टीम ने मुख्बरी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी एक मामला नशा तस्करी का दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
Video 1
सेवा संकल्प अभियान के तहत आपदा प्रबंधन पर युवाओं को किया जागरूक
यमुनानगर, 6 अक्तूबर-रेडक्रॉस कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रैड क्रॉस समिति, यमुनानगर के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला यमुनानगर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ डॉ. केआर भारद्वाज, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं पैट्रन सोसायटी ऑफ एनवायरमेंट मैनेजमेंट एंड बायो रिसर्च, यमुनानगर द्वारा प्रतिभागियों को आपदा की परिभाषा इसके प्रकार और आपदा के प्रबंधन में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि युवा समाज को दिशा और दशा दिखाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है और यदि आज के प्रशिक्षण से सीख लेकर अपने गन्तव्य पर जाकर अन्य नवयुवकों को जागरूक करेगा तो आपदा के समय नुकसान को कम किया जा सकेगा। उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग को चिंता का विषय बताते हुए प्रतिभागियों को अवगत कराया कि वाहन चलाते समय कभी भी मोबाईल का प्रयोग न करें क्योंकि ऐसा करने पर दुर्घटना का खतरा तो बना ही रहेगा जोकि आपदा व विपत्ति को खुले तौर पर निमंत्रण है। यदि मोबाईल का प्रयोग सही तरीके से किया जाए तो इससे प्राप्त होने वाली जानकारी हमारे लिए मार्गदर्शक का काम भी कर सकती है।
उन्होंने आपदा प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए मानव निर्मित तथा प्राकृतिक आपदा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश में इन आपदाओं से कितना कितना नुकसान होता है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन भारत सरकार, राज्य आपदा प्रबंधन हरियाणा सरकार एवं जिला आपदा प्रबंधन यमुनानगर के बारे में चर्चा की तथा प्रतिभागियों को इन तीनो स्तर पर क्रियान्वित होने वाली गतिविधियों के बारे जागरूक किया।
इस अवसर पर रैडक्रास के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यमुनानगर बाढ़ संभावित क्षेत्र है तथा समय-समय पर बाढ़ से जान व माल की हानी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे समय में युवाओं की जिम्मेवारी बढ़ जाती है कि वे नि:स्वार्थ भाव से रैडक्रॉस के साथ जुडक़र अपनी सेवाएँ प्रदान करें और दूसरे युवाओं को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर फस्र्ट एड प्रवक्ता प्रमजीत सिंह हुण्डल ने युवाओ को फस्र्ट एड व सीपीआर की जानकारी दी जिससे की युवा समय पर सदुपयोग करते हुए किसी की जान बचा सकें।
मुख्य सिपाही राजेंद्र कुमार सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी निकिता खट्टर ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

– पदोन्नति को बढ़ी जिम्मेदारियों का प्रतीक बताते हुए एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने का किया आह्वान

फतेहाबाद,6 अक्टुबर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। इसी क्रम में मुख्य सिपाही पद से पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने राजेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक *श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने अपने कार्यालय में स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
                   *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी के लिए गर्व और सम्मान का अवसर होने के साथ-साथ बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने नवपदोन्नत सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
                   पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक पद का अपना महत्व है और प्रत्येक अधिकारी की कार्यशैली, व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की सकारात्मक छवि और अधिक सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सेवाभाव का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार भविष्य में भी पूरी लगन, निष्ठा एवं पेशेवर दक्षता के साथ विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
                    पदोन्नति के अवसर पर सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यभावना के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनसेवा और विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह गुर्जर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए किसानों की आवाज़, उनके अधिकारों और एकजुटता पर जोरदार बात रखी। 🔥

उन्होंने कहा—किसान की ताकत उसकी एकता है और जब किसान अपने हक के लिए एकजुट होता है, तो उसकी आवाज़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

📍 स्थान: यमुनानगर
🌾 मुद्दा: किसान, खेत और किसान के अधिकार
💪 संदेश: एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

किसान एकता जिंदाबाद! ✊
भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद! 🚜🌾

<nis:link nis:type=tag nis:id=किसानमहापंचायत nis:value=किसानमहापंचायत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चौधरीसाहबसिंहगुर्जर nis:value=चौधरीसाहबसिंहगुर्जर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारतीयकिसानयूनियन nis:value=भारतीयकिसानयूनियन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसानएकता nis:value=किसानएकता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसानआवाज nis:value=किसानआवाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisanmahapanchayat nis:value=KisanMahapanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisanekta nis:value=KisanEkta nis:enabled=true nis:link/>
डेरा बस्सी विधानसभा सीट पर भाजपा को एकजुट करने की बात, एस.एम.एस. संधू ने रखी अपनी राय

डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को एकजुट और मजबूत करने को लेकर एस.एम.एस. संधू ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया, उसी तरह विधानसभा स्तर पर भी संगठन में बेहतर तालमेल और समन्वय को मजबूत किया जा सकता है।

एस.एम.एस. संधू डेरा बस्सी विधानसभा सीट से भाजपा टिकट की उम्मीदवारी भी कर रहे हैं। उन्हें महारानी परनीत कौर और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेताओं में माना जाता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सहयोग, संगठनात्मक एकता और क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

देखिए एस.एम.एस. संधू ने और क्या कहा…

<nis:link nis:type=tag nis:id=derabassi nis:value=Derabassi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smssandhu nis:value=SMSSandhu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabpolitics nis:value=PunjabPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpworkers nis:value=BJPWorkers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयकदम nis:value=राष्ट्रीयकदम nis:enabled=true nis:link/>
साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिला पुलिस का जागरूकता अभियान तेज
थाना साइबर क्राइम के प्रभारी रविंद्र कुमार ने हिंदू गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी तथा बस स्टैंड जगाधरी में पहुंचकर छात्रों और आमजन को दिए सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव*
                यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम के प्रभारी रविंद्र कुमार ने हिंदू गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी तथा बस स्टैंड जगाधरी में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान लोगों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।
                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे में जिला पुलिस द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें।
               किसी कड़ी में कार्य करते हुए थाना साइबर क्राइम के प्रभारी रविंद्र कुमार ने हिंदू गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक, फर्जी नौकरी के ऑफर, लॉटरी, निवेश योजनाओं और ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
बस स्टैंड जगाधरी में भी पुलिस टीम ने यात्रियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को बताया गया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
                कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और नागरिकों ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित बनाया जा सके।
NHAI 907 (जगाधरी से पोंटा साहिब) पर निर्माण कार्य की धीमी गति से जनता त्रस्त - आदर्श पाल सिंह....
जापान के नागोया 2026 में प्राची चौधरी ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल, मंढाण खाप ने किया सम्मान...

झबीरन की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश, प्रदेश और परिवार का गौरव
दिल्ली में राहुल गांधी से मिले कांग्रेस विधायक चौधरी अकरम खान....
खादर में अर्जुन सिंह की चौधर का सम्मान, खदरी में उमड़ा सर्व समाज, गुर्जर समाज की जिम्मेदारी मिलने पर हजारों लोगों ने फूल-मालाओं से किया पूर्व विधायक का स्वागत, बोले अर्जुन सिंह—‘मैं अकेला कुछ नहीं, समाज ने जिम्मेदारी सौंपी है’
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में डॉ. नीरू शर्मा सम्मानित, पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक और बीएड विद्यार्थियों को प्रदान की गईं डिग्रियां, अतिथियों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं...
एसडीएम (बिलासपुर) कुलदीप सिंह जी ने की रंजीतपुर अनाज मंडी में अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की।
सभी मजदूरो,किसानों को मिल पाएगा भरपेट भोजन और रंजीतपुर अनाज मंडी का किया दौरा। इस मौके पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष विपिन सिंगला, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान कुलवंत जी, पूर्व प्रधान मोहन लाल बंसल, व अन्य आढ़ती भाई मौजूद रहे।
🔥 गुर्जर समाज का चौधरी बनने के बाद चौ. अर्जुन सिंह का गांव खदरी में जोरदार भाषण! 🔥

गांव खदरी में आयोजित कार्यक्रम में चौ. अर्जुन सिंह ने गुर्जर समाज की एकजुटता, भाईचारे और सामाजिक मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए युवाओं से आगे बढ़कर समाज के लिए काम करने का आह्वान किया।

देखिए चौ. अर्जुन सिंह ने अपने संबोधन में क्या कहा?

साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के रामपुर में होने वाली गुर्जर महासभा में शामिल होने के लिए समाज के लोगों को विशेष न्यौता दिया।

पूरा वीडियो देखें और जानें चौ. अर्जुन सिंह का पूरा संदेश।

📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों और खास वीडियो के लिए राष्ट्रीय कदम न्यूज़ को Subscribe करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=गुर्जरसमाज nis:value=गुर्जरसमाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चौधरीअर्जुनसिंह nis:value=चौधरीअर्जुनसिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुर्जरमहासभा nis:value=गुर्जरमहासभा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खदरी nis:value=खदरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुर्जरएकता nis:value=गुर्जरएकता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयकदम nis:value=राष्ट्रीयकदम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurjarsamaj nis:value=GurjarSamaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurjarmahasabha nis:value=GurjarMahasabha nis:enabled=true nis:link/>
सरदारनी इकबाल कौर साहनी मेमोरियल इंटर-स्कूल लाइफ साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

यमुनानगर, 5 अक्टूबर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा, यमुनानगर के जीव विज्ञान विभाग के एम. बारबरा क्लब द्वारा वन्यजीव सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में सरदारनी इकबाल कौर साहनी मेमोरियल इंटर-स्कूल लाइफ साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जीव विज्ञान, वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी वैज्ञानिक सोच और ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की कुल 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, रादौर; एस.जी.एन. गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतपुरा; एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी; राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी; एस.डी. मॉडल स्कूल, जगाधरी; जी.एम.एस.एस.एस.एस. कैंप, यमुनानगर; राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वर्कशॉप, जगाधरी; एम.एल.एन. पब्लिक स्कूल; स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एस.एन.वी.), यमुनानगर शामिल रहे।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, रादौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। एम.एल.एन. पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय तथा स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता विद्यार्थियों को कॉलेज के महासचिव एम.एस. साहनी द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी शैक्षणिक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के महासचिव एम.एस. साहनी, निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी तथा प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना समय की मांग है।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन जीव विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं श्रीमती तरनदीप कौर, श्रीमती दीपिका रानी, डॉ. मनदीप कौर, सुश्री ऋतु, श्रीमती रिति, सुश्री पल्लवी एवं सुश्री अंशुल के सहयोग से किया गया।
--
आग में फंसी युवती को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना कार्यालय में दाखिल हुए चौकी इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार, बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का दिया परिचय 
*पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र एवं नगद इनाम देकर किया सम्मानित*
                      यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में आमजन की जान बचाने के लिए भी तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में रामपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय देते हुए एक गंभीर अग्निकांड के दौरान मानवता की मिसाल पेश की।
                  दिनांक 03 मई 2026 को मॉडल कॉलोनी स्थित रमनदीप इंटरप्राइजेज के कार्यालय में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच चुकी थी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग काफी तेजी से फैल रही थी और परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण थीं। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कार्यालय के अंदर एक लड़की मौजूद है और वह बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसआई मनोज कुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए साहसपूर्वक कार्यालय के अंदर प्रवेश किया। उन्होंने बेहोश पड़ी लड़की को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल यमुनानगर भिजवाया गया। हालांकि चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद लड़की को बचाया नहीं जा सका।
                 इस घटना के दौरान एएसआई मनोज कुमार द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई गई बहादुरी, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उनके साहसिक कार्य को देखते हुए माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा एएसआई मनोज कुमार को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र एवं नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
                     पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। एएसआई मनोज कुमार का साहस पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है। पुलिस अधीक्षक ने उनके साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन की सहायता करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
श्री राहुल गांधी जी से मिले जगाधरी विधायक चौधरी अकरम खान

जगाधरी विधायक चौधरी अकरम खान ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात की। इस दौरान आत्मीय संवाद और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

चौधरी अकरम खान ने राहुल गांधी जी के स्नेहपूर्ण आतिथ्य एवं प्रेरणादायी संवाद के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद बहन कुमारी सैलजा जी भी मौजूद रहीं।

📍 राष्ट्रीय कदम न्यूज़
<nis:link nis:type=tag nis:id=rahulgandhi nis:value=RahulGandhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chaudharyakramkhan nis:value=ChaudharyAkramKhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kumariselja nis:value=KumariSelja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagadhri nis:value=Jagadhri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयकदम nis:value=राष्ट्रीयकदम nis:enabled=true nis:link/>
किसान महापंचायत में साथियों संग पहुंचे रमन त्यागी, राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों पर रखे विचार...
रक्तदान महादान कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
संत निरंकारी भवन रायपुर रानी में आयोजित शिविर में निरंकारी मिशन की टीम ने दी सेवाएं....
मोबाइल का नेटवर्क अचानक गायब हो तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है साइबर ठगी का संकेत: एसपी निकिता खट्टर*

*– SIM Swap के जरिए OTP पर कब्जा कर बैंक खाते को निशाना बना सकते हैं साइबर ठग*

*– बिना कारण ‘No Service’ दिखे तो तुरंत मोबाइल ऑपरेटर और बैंक से करें संपर्क*

फतेहाबाद, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो। साइबर अपराधी ठगी के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने आमजन को SIM Swap/SIM से जुड़ी साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल का नेटवर्क अचानक बंद हो जाए और लंबे समय तक कॉल या मैसेज आना बंद हो जाएं तो इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझकर नजरअंदाज न करें।

            पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी धोखे से पीड़ित के मोबाइल नंबर का डुप्लीकेट SIM/eSIM जारी करवाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसा होने पर पीड़ित के असली SIM की सेवा बंद हो सकती है और उसके नंबर पर आने वाले कॉल व SMS अपराधियों के नियंत्रण में जा सकते हैं। इसका फायदा उठाकर अपराधी OTP प्राप्त करने तथा बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन खातों तक पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

            उन्होंने कहा कि मोबाइल में अचानक “No Service” या “Emergency Calls Only” दिखाई देने, बिना किसी कारण नेटवर्क चले जाने अथवा लंबे समय तक कॉल और SMS प्राप्त न होने की स्थिति में तुरंत अपने मोबाइल सेवा प्रदाता से संपर्क कर SIM की स्थिति की जांच करवाएं। यदि बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर प्रभावित हुआ है तो संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचित करें।

*फतेहाबाद पुलिस की आमजन से अपील:*
▪️ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।
▪️ अनजान लिंक पर क्लिक कर SIM/KYC अपडेट न करें।
▪️ SIM बंद होने या नेटवर्क गायब होने पर तुरंत मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करें।
▪️ बैंक खाते में किसी अनजान ट्रांजेक्शन की सूचना मिलते ही बैंक को सूचित करें।
▪️ महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों पर मजबूत पासवर्ड और अतिरिक्त सुरक्षा विकल्पों का इस्तेमाल करें।
▪️ साइबर ठगी होने पर समय गंवाए बिना 1930 पर शिकायत करें।

           *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है। मोबाइल नेटवर्क में अचानक आए असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जांच करवाएं। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान- सीटीएम पीयूष गुप्ता
प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित
यमुनानगर, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो- सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 7 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसमें गांव शिवपुरी कालोनी निवासी नीरू गुप्ता  ने डिपो की सिक्योरिटी ना मिलने बारे व परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे, यमुनानगर  निवासी लवकेश वर्मा ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे, यमुनानगर  निवासी देवेन्द्र कुमार ने परिवार पहचान पत्र जन्म तिथि ठीक करवाने बारे, यमुनानगर  निवासी  राजदुलारी ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने बारे, यमुनानगर निवासी संजीव कुमार ने ग्राम पंचायत नया गांव में  विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने बारे व पुलिस थाना बुढ़िया में ग्रामीणों पर झूठी शिकायतें दर्ज करने बारे और गांव मलिकपुर के समस्त निवासियों ने कृषि योग्य भूमि पर जलभराव होने की शिकायत करने  बारे समस्या रखी।
इस अवसर पर  समाधान शिविर के विशेष सदस्य  जगदीश बब्बर व नीरज गुप्ता तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
“केवल ज़िद की एक गाँठ खुल जाए,
तो उलझे हुए सब रिश्ते सुलझ जाएं...”
— एडवोकेट इब्राहिम राणा

कई बार रिश्तों में दूरियां किसी बड़ी गलती से नहीं, बल्कि छोटी-सी ज़िद और अहंकार से बढ़ जाती हैं।
अगर हम अपनी बात मनवाने की ज़िद छोड़कर रिश्तों को समझने की कोशिश करें, तो बहुत-सी उलझनें अपने आप सुलझ सकती हैं। ❤️

रिश्ते जीतने के लिए नहीं, निभाने के लिए होते हैं। 🌹

<nis:link nis:type=tag nis:id=इब्राहिमराणा nis:value=इब्राहिमराणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रिश्ते nis:value=रिश्ते nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिंदगीकीबातें nis:value=जिंदगीकीबातें nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सच्चीबात nis:value=सच्चीबात nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विचार nis:value=विचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयकदम nis:value=राष्ट्रीयकदम nis:enabled=true nis:link/>
जिला डिपो संगठन द्वारा किया गया रोष प्रदर्शन,3 महीने की कमीशन ना मिलने के कारण।
बकाना में क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता उमेश बुबका

रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हल्का रादौर के गांव बकाना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

उमेश बुबका ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने गांववासियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बकाना गांव के सभी निवासियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए मैं दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप सभी का स्नेह और सम्मान मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

इस अवसर पर आयोजकों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने उमेश बुबका का स्वागत किया तथा टूर्नामेंट को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
⚡ यमुनानगर में बिजली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

छछरौली ब्लॉक में बिजली कर्मचारी की मौत के मामले को लेकर कर्मचारियों में रोष

यमुनानगर में बिजली कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने छछरौली ब्लॉक में हुई बिजली कर्मचारी की मौत के मामले को लेकर अपनी मांगें उठाईं और घटना की जांच तथा जिम्मेदार पक्ष पर कार्रवाई की मांग की।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

📍 यमुनानगर | राष्ट्रीय कदम

🎥 धरना स्थल से देखिए पूरी खबर और कर्मचारियों ने क्या कहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagar nis:value=Yamunanagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijlikarmchari nis:value=BijliKarmchari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhachhrauli nis:value=Chhachhrauli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharnapradarshan nis:value=DharnaPradarshan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricitydepartment nis:value=ElectricityDepartment nis:enabled=true nis:link/> राष्ट्रीयकदम