हल्द्वानी के वॉकवे मॉल में भूकंप और आग लगने की सूचना से अचानक अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। पुलिस, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाकर प्रभावितों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, यह वास्तविक आपदा नहीं बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉकड्रिल थी। अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की गति, घायलों को निकालने की प्रक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया।
#HaldwaniExpressNews #Haldwani #WalkwayMall #MockDrill #DisasterManagement #DisasterPreparedness #EarthquakeDrill #FireSafety #RescueOperation #Uttarakhand #UttarakhandNews #EmergencyResponse #FireService #Police #DisasterResponse #RescueTeam #SafetyAwareness #EmergencyPreparedness #LocalNews #HaldwaniNews