पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल तहसील क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल से भंगलवाड़ जा रहा ईको वाहन संख्या UK-15-TA-2152 कलवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
#HaldwaniExpressNews #PauriGarhwal #Uttarakhand #UttarakhandNews #RoadAccident #PauriAccident #Rikhanikhal #Kalwadi #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #RescueOperation #UttarakhandPolice #DistrictAdministration #EmergencyResponse #TragicAccident #LocalNews #UttarakhandUpdates