हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ का वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिरकत की। अधिवेशन में जिले की दुग्ध समितियों के समक्ष संघ के आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि आने वाले समय में दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 3 रुपये अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ की योजनाओं के चलते नैनीताल जिले में दूध उत्पादन एक लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 1 लाख 42 हजार लीटर तक पहुंच गया है। वहीं, सांसद दिनेश आर्य ने दुग्ध उत्पादन को किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
#HaldwaniExpressNews #Haldwani #Nainital #NainitalDairyUnion #DairyUnion #DairyFarmers #MilkProduction #MilkProducers #Uttarakhand #UttarakhandNews #DairyDevelopment #FarmersIncome #WomenEmpowerment #SelfEmployment #RuralDevelopment #MukeshBora #DineshArya #DairyFarming #AgricultureNews #LocalNews #FarmersWelfare
Haldwani, Nainital | Nov 28, 2026