
🚨 अल्मोड़ा की प्रमुख खबरें | आज की बड़ी अपडेट आज के प्रमुख समाचार— ✅ विधि संकाय में समस्याओं की अनदेखी का आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीन का घेराव कर किया प्रदर्शन। ✅ सोमेश्वर में अस्पताल के उद्घाटन में देरी पर भड़के कांग्रेसी, अस्पताल परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। ✅ अल्मोड़ा में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित, महिलाओं के अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी। ✅ राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा कर जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। ✅ हिमसागर होटल के पीछे इमारती लकड़ी के ढेर में लगी आग पर फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ा हादसा टाल दिया। 🕖 रोजाना सुबह 7:00 बजे और शाम 7:00 बजे 📲 वीडियो देखें, अपनी राय कमेंट में बताएं और पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। सटीक खबरें | निष्पक्ष रिपोर्टिंग | आपके साथ हर पल। #Almora #AlmoraNews #Uttarakhand #BreakingNews #ABVP #Someshwar #FireService #NewsUpdate
Almora, Almora | Jul 16, 2026

दिल्ली में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। रोहिणी सेक्टर-16 स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।घटना की सूचना शाम करीब 4:20 बजे दिल्ली फायर सर्विस को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। फिलहाल हादसे में घायल या मलबे में दबे लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। #Delhi #Rohini #BuildingCollapse #DelhiRain #BreakingNews #NDRF #RescueOperation #DelhiPolice #FireService #HeavyRain #LatestNews #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate #DelhiNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 8, 2026