🥛 दूध उत्पादकों के लिए बड़ी मांग! नैनीताल दुग्ध संघ के अधिवेशन में गूंजी आवाज।
हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 76वें एवं 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार से दूध पर मिलने वाली 4 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 6 रुपये करने की मांग उठाई। साथ ही मैदानी क्षेत्रों की दुग्ध समितियों के सचिवों को भी न्यूनतम 25 पैसे प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने की मांग की।
अधिवेशन में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि दुग्ध उत्पादकों की इन मांगों पर सरकार कब तक फैसला लेती है।
📍 हल्द्वानी | नैनीताल
📺 खबरों के लिए जुड़े रहें i7News के साथ।
आपकी राय: क्या दूध उत्पादकों को 6 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि मिलनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
#i7News #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #DugdhSangh #AanchalMilk #MilkProducers #DairyFarmers #MukeshBora #DineshArya #GajrajSinghBisht #BanshidharBhagat #DairyBusiness #MilkIncentive #Haldwani #Uttarakhand