कौशाम्बी: एसपी सत्यनारायण ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
कौशाम्बी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान टोलीवार परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों से दौड़ और ड्रिल भी कराई गई।
इसके बाद एसपी ने मेस, पुलिस लाइन कार्यालय, गणना कार्यालय, एमटी शाखा, परिवहन शाखा, शस्त्रागार और डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण और सुविधाओं की जानकारी भी ली। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#KaushambiPolice #SPKaushambi #PoliceLine #KaushambiNews #TodayIndiaPlus