टाटीझरिया: टाटीझरिया के दूधमटिया में झामुमो युवा व अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार, सुरेश यादव को कमान, कार्यकर्ता हुए शामिल
टाटीझरिया के दूधमटिया में झामुमो युवा व अल्पसंख्यक मोर्चा का हुआ विस्तार, सुरेश यादव को कमान, कई कार्यकर्ताओं ने थामा दामन। 7 सितंबर को खनिज कानून के खिलाफ प्रदर्शन और 10 को मनाया जाएगा शहीद महेंद्र प्रताप सिंह का शहादत दिवस। पर्यावरण जागरूकता केंद्र, दूधमटिया में झामुमो युवा मोर्चा टाटीझरिया प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर गुरुवार को कार्यक्रम किया गया।