टाटीझरिया: सांसद की पहल: टाटीझरिया और धरमपुर के विद्यार्थियों को मिली खेल किट, प्रतिभा को लगेंगे पंख
टाटीझरिया और धरमपुर के विद्यार्थियों को मिली खेल किट, सांसद की पहल पर बच्चों की प्रतिभा को लगेंगे पंख। ‘खेलेगा भारत, बढ़ेगा भारत’ अभियान के तहत बच्चों को मिलीं खेल सामग्रियां। उच्च विद्यालय टाटीझरिया और प्लस टू उच्च विद्यालय धरमपुर में मंगलवार को उत्साह का माहौल रहा। अवसर था हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य और एनटीपीसी के सहयोग से खेल किट वितरण का।