विष्णुगढ़ स्थित परियोजना कार्यालय में उन्नत कृषि व पशुधन विकास को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन गुरुवार को हुआ। जन जागरण केन्द्र द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित परियोजना “उन्नत कृषि एवं पशुधन विकास के माध्यम से महिला किसानों की आय में सतत वृद्धि” के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ।