टाटीझरिया: टाटीझरिया थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील
टाटीझरिया थाना में शांति समिति की बैठक: हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील। होली और रामनवमी के त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया।