टाटीझरिया: झरपो बुध बाजार के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल, सीसीटीवी में कैद
टाटीझरिया के झरपो बुध बाजार के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, घटना सीसीटीवी में कैद। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झरपो बुध बाजार के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में भराजो निवासी बरम प्रजापति (पिता जीतन प्रजापति) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे हजारीबाग अस्पताल ले जाया गया, जहां से रांची रेफर किया गया है।