टाटीझरिया। टाटीझरिया प्रखंड के बेरहो का 'जिगर' राष्ट्रीय मंच पर चमका, स्मार्ट सिलाई मशीन से किया बड़ा धमाका। सिलाई उद्योग की मेहनत घटाएगी स्मार्ट एक्सेसरी; 'इंस्पायर-मानक' में चयन के बाद अब इंदौर के इंडोर स्टेडियम में होगा प्रदर्शन। कहते हैं कि हुनर किसी पहचान का मोहताज नहीं होता, और जब इरादे 'जिगर' जैसे मजबूत हों, तो मंजिल खुद-ब-खुद कदम चूमती है।