अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में मां-बेटी पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
न्यूरिया थाना क्षेत्र के जंगरौली आशा गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में चार लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, घटना 3 सितंबर की है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।