पोड़ैयाहाट: JPSC/JSSC रिफॉर्म मंच के छात्र झारखंड के सभी 24 जिलों में करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन
जेपीएससी /जेएसएससी रिफॉर्म मंच के छात्र झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेंगे।छात्रों ने मुख्यमंत्री पर उनके साथ छल करने का आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है की सरकार की गलत नीतियों के कारण नौकरी से हाथ धो चुके दागी छात्रों को माननीय हाईकोर्ट से स्टे आर्डर मिला है। छात्रों ने सरकार के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है।