ओबरा: दुद्धी तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने धरना दिया, थाना समाधान दिवस सहित अन्य कार्यों का किया बहिष्कार
Obra, Sonbhadra | Aug 22, 2026 अयोध्या में साथी लेखपाल पर हुई जबरन कार्यवाही एवं गिरफ्तारी को लेकर आक्रोषित लेखपाल संघ शनिवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए और थाना समाधान दिवस सहित अन्य कार्यों का बहिष्कार कर दिया। लेखपालों के धरने पर बैठने से कश्तकारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लेखपालों से रिपोर्ट आदि के लिए आ रहें लोगों को भी वापस होना पड़ रहा हैं।