शक्तिनगर ऊर्जांचल की यशिका सिंह ने जूडो-कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। नोएडा में आयोजित डीएवी नेशनल गेम्स की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।यशिका सिंह डीएवी एनसीएल खड़िया की कक्षा छह की छात्रा हैं। उन्होंने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने विद्यालय और ऊर्जांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है।