ओबरा: पिकअप की टक्कर से SBI सुरक्षा गार्ड की मौत, बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा, वाहन किया गया जब्त, चालक फरार
पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हाथीनाला-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एसबीआई सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव वाराणसी से अपनी बाइक से रेणुकूट आ रहे थे। इसी दौरान हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर बाबूराम डिग्री कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी