ओबरा: मुड़ीसेमर में कलश यात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ शुरू, पूर्व विधायक हरिराम चेरो सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Obra, Sonbhadra | Feb 20, 2026 सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मुड़ीसेमर में महाविष्णु यज्ञ और नवाह पारायण का शुभारंभ हुआ। प्राचीन शिव मंदिर पर बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में आयोजित इस अनुष्ठान के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।