ओबरा: झारखंड में मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा, जंगली हाथियों का झुंड घटनास्थल पर जमा, हादसे का असर सोनभद्र तक
Obra, Sonbhadra | Feb 17, 2026 झारखण्ड के बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर हाथी हादसे के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित होने का असर सोनभद्र के चोपन रेलवे स्टेशन तक पहुंचा। बरकाकाना ड्यूटी के लिए अप–डाउन करने वाले चोपन के रेलवे के कर्मचारी भी परेशान दिखे जबकि इस रूट से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को ट्रेनों की देरी और डायवर्जन से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।