मड़ावरा: मड़ावरा तहसील के जामनी बांध का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
मड़ावरा तहसील के जामनी बांध का रविवार को शाम 4 बजे एसडीएम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिचाई विभाग के अभियंता से बातचीत करके बांध के भराव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने लोगों से बातचीत करके बांध के सुरक्षित होने की बात कही और विगत वर्ष के लीकेज स्थल का भी निरीक्षण किया।