#बलरामपुर पुलिस की सख्त ताकीद: डीजे संचालकों के साथ थानों में बैठक, मानक से तेज आवाज पर होगी सीधी जब्ती
#बलरामपुर। आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और चेहल्लुम जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस सख्त हो गई है। जिले में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को जनपद के सभी थानों में डीजे संचालकों और ऑपरेटरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले भर के कुल 573 डीजे संचालकों को चिह्नित कर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत लिखित नोटिस तामील कराई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में आयोजित इन बैठकों में थानाध्यक्षों ने डीजे संचालकों को शासन और माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने पर उपकरण जब्त कर संबंधित धाराओं में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
#Utraula