#Balrampur ! डीजे के शोर से मासूम की मौत: डीजे मालिक व ऑपरेटर गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
#बलरामपुर। डिवाइन पब्लिक स्कूल में म्यूज़िक सिस्टम के अत्यधिक शोर से कक्षा 2 की 7 वर्षीय छात्रा वैष्णवी तिवारी की मृत्यु के मामले में बलरामपुर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डीजे मालिक चन्द्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (UP-43 BT 5995) और डीजे उपकरण भी जब्त कर लिए गए हैं।
विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 221/26 धारा 105, 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य हेतु सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करा लिए हैं।
पुलिस प्रशासन पर भी गिरी गाज
लापरवाही बरतने पर मेवालाल पुलिस चौकी के इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, ज