खौफनाक डीजे के शोर से सहमी बच्ची ने तोड़ा दम, बलरामपुर में कोहराम...
मासूम वैष्णवी की मौत पर जागा प्रशासन: डीजे मालिक व ऑपरेटर अरेस्ट, पिकअप और साउंड सिस्टम सीज...
मेवालाल चौकी प्रभारी सस्पेंड; पूरे जिले के डीजे संचालकों में हड़कंप, कोतवाल को नोटिस...
#बलरामपुर। नगर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में डीजे के कानफोड़ू शोर के कारण कक्षा 2 की 7 वर्षीया छात्रा वैष्णवी तिवारी (निवासी त्रिलोकपुर, सिद्धार्थनगर) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे मालिक चंद्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी (UP 43 BT 5995) और डीजे साउंड सिस्टम को सीज कर मौके का CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया है। मामला स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर मु०अ०सं० 221/26 धारा 105 व 223 (BNS) के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस पर गिरी गाज, संचालकों को चेतावनी
लापरवाही के आरोप में एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मेवालाल चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि नगर कोतवाल संतोष मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा है। घटना के बाद जिले भर में सघन अभियान चलाकर डीजे संचालकों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करने और तय डेसिबल सीमा में ही साउंड बजाने की सख्त चेतावनी दी गई है।
#balrampur #balrampurpolice