दुर्गा पूजा के अवसर पर छपरा में डांडिया एवं झिझिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन
छपरा, 16 अक्टूबर 2026। जिला प्रशासन, सारण के निदेशानुसार कला एवं संस्कृति विभाग, सारण द्वारा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, सारण, छपरा में डांडिया एवं झिझिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ना था। इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता एवं आपसी सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
4 views | Saharsa, Bihar | Oct 16, 2026